ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में इंसास समेत दो राइफल के साथ तीन गिरफ्तार

सुरेन्द्र, बेगूसराय।
चर्चित बिहार मटिहानी थाना क्षेत्र से एके-47 के साथ पकड़े गए अपराधियों से मिले इनपुट तथा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को इंसास राइफल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव स्थित भटनियां टोला में महेंद्र यादव के घर छापेमारी किया गया। जिसमें एक इंसास राइफल, 315 बोर का एक राइफल, इंसास राइफल का एक मैगजीन एवं एक गोली, 315 बोर का तीन मैगजीन एवं एक गोली तथा नगद 50 हजार रुपया बरामद किया गया है। मौके पर से महेंद्र यादव, रामप्रवेश यादव एवं आश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी के नेतृत्व में की गई छापेमारी दल में एएसपी अभियान अमृतेश कुमार, एएसपी मनोज तिवारी, मटिहानी, लाखो एवं रतनपुर पुलिस के साथ चीता बल शामिल थे। वहीं, उत्पाद अधिनियम में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 921 लीटर विदेशी शराब के साथ एक पीकअप जब्त किया गया है। जबकि, महिला प्रताड़ना के तीन तथा अन्य कांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button