चर्चित बिहार आज दिनांक 13 दिसंबर 2018 बुधवार को समस्तीपुर लोजपा जिला कार्यालय पर लोजपा अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज ने अपने संगठन का विस्तार किया।
मोहम्मद फैयाज आलम को समस्तीपुर नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अध्यक्ष जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।
मौके पर महिला सेल के जिला अध्यक्ष रीना साहनी, युवा जिला उपाध्यक्ष सह रोसड़ा विधानसभा प्रभारी राजा पासवान, अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आलमगीर उर्फ मुन्ना, राम इकबाल पौदार आदि अन्य लोजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
Subscribe
Login
0 Comments