ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जेटली ने कहा- एक्साइज ड्यूटी घटाएंगे, पेट्रोल और डीजल 2.5 रुपए तक सस्ता होगा

चर्चित बिहार : नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर डेढ़ रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया है। गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि तेल कंपनियां भी एक रुपए रेट कम करेंगी। इस तरह पेट्रोल-डीजल 2.5 रुपए सस्ता हो जाएगा। राज्यों से भी इतनी ही कीमतें कम करने के लिए कहा गया है। ताकि उपभोक्ताओं को तत्काल 5 रुपए तक की राहत मिल सके। केंद्र सरकार पेट्रोल पर अभी 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूलती है।

Related Articles

Back to top button