Breaking Newsताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहार

आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजयुमो बिहार प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह जी की अध्यक्षता में हुई।

चर्चित बिहार :- आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजयुमो बिहार प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह जी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन जी ने बिहार भाजयुमो द्वारा चल रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि पीएम केयर फंड, आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड, ब्लड डोनेसन, जरूरत मंद के बीच राशन वितरण आदि कार्यक्रम से नए युवाओं को जोड़े।प्रत्येक कार्यकर्ता अपने 40 नए युवाओं को जोड़े जिससे अधिक लोगों की भागीदारी हो सके।सेवा कार्य युवा मोर्चा द्वारा निरंतर चलाने की बात कही।मीडिया प्रभारी जय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किये जा रहें अभुतपूर्व राहत कार्य सहित विभिन्न जिलों में चल रहे कार्यो की सराहना करते हुवे “जहाँ कम वहाँ हम” का संकल्प दिलाया कि बिहार युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता एक योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल कुमार ,संतोष रंजन राय ,राष्ट्रीय मंत्री भारतेंदु कुमार ,राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सागर मिश्रा , मुख्य रूप से बैठक को संबोधित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button