Uncategorized

जमुई : नहीं भरे हैं जिला स्तरीय पेयर क्विज़ का फॉर्म तो अब भी है मौका, यहाँ जानिए

* 1 घंटे पूर्व तक भरे जाएंगे ऑफलाइन फॉर्म

* इंटरस्तरीय आयोजन में शामिल होंगे जिलाभर के प्रतिभागी
* टॉप 10 को मिलेगा अवार्ड

गिद्धौर/जमुई :
गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर स्थित +2 अखिलेश्वर उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मिलेनियम स्टार इंटरस्तरीय पेयर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 18 अगस्त को होने जा रहा है।

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार झा ने कहा कि इस क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक में पढ़ रहे छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी जोड़ियों में इस क्विज का हिस्सा बन सकते हैं। क्विज शुरू होने से 1 घंटे पूर्व तक आयोजन स्थल पर आकर फॉर्म भरा जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 50 रुपये रखा गया है। प्रयास एजुकेशन जमुई एवं प्रोग्रेस कोचिंग सेंटर रतनपुर के सहयोग से यह आइजन हो रहा है। बारहवीं पास कर चुके विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यालय द्वारा दिया गया पहचान-पत्र लाना अनिवार्य है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 8920861945 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button