मददगार हैं भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी, एमएलसी डॉ संजय मयूख

0
86

चर्चित बिहार :- मददगार हैं भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी, एमएलसी डॉ संजय मयूख

कोरोना संकट में जहां एक तरफ जनप्रतिनिधियों की जमकर खिंचाई हो रही है वहीं बिहार से विधान पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता संजय मयूख संकट की इस घड़ी में आम कार्यकर्ताओं से लेकर संघर्ष के दिनों के लोगों की भी जमकर सहायता कर रहे हैं वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह बता रहे हैं डॉक्टर संजय मयूख के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की कहानी

ये है भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता व बिहार से विधान पार्षद डा संजय मयूख जी. भाजपा के एक आम कार्यकर्ता से राष्ट्रीय संगठन तक में अपनी एक स्वच्छ व जुझारू छवि बनाई है बिहार के छपरा जिले के अमनौर के मूल निवासी हे इन से लगभग 20 वर्षों पुरानी जान-पहचान है. पद और पावर आने के बाद भी यह नहीं बदले बल्कि पहले से ज्यादा विनम्र है. संप्रति विधान पार्षद भी है और भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता भी .इस कारण से इनकी व्यस्तता ज्यादा रहती है दिल्ली में ही अधिकांश समय व्यतीत होता है. आज संजय मयूख की चर्चा इसलिए कि इस कोरोना संकटकाल में संजय मयूख ने अपने संघर्ष के दिनों के सभी साथियों को फोन कर उन्हें मदद करने की इच्छा जताई है ,जो जरूरतमंद लोग हैं उन्हें गुप्त रूप से मदद भी कर रहे हैं साथ ही साथ दल के सक्रिय कार्यकर्ता जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है उन्हें भी मदद कर रहे है. बिहार की राजधानी पटना में भी इनके सहयोग से कई इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भोजन अनाज अन्य सहायता उपलब्ध करवाई जा रही हैं. वे खुद एक एक व्यक्ति से बातचीत कर फीडबैक ले रहे हैं कि कहां-कहां काम किया जा सकता है सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क कायम किए हुए हैं तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए भी यह लोगों को प्रेरित कर रहे हैं.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments