ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़
आज ललन बाबू ने क्लियर कर दिया कि नीतीश का उत्तराधिकारी कौन है
चर्चित बिहार
लखीसराय
दिनांक : 16-05-20-2026
लखीसराय : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय में एक बड़ा खुलासा करते हुए स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार ने खुद अपने बाद मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी चुना है। ललन सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार ने पद छोड़ने का फैसला लिया, तो उन्होंने खुद सम्राट चौधरी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया।
यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार या किसी और को अपना उत्तराधिकारी बना सकते हैं। ललन सिंह के अनुसार, सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया है।
इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम और ललन सिंह के बयान का पूरा वीडियो यहाँ देखें:




