ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

परिवारवाद पर घिरे तेजस्वी यादव नितीश कुमार पर पलटवार , नीतीश खुद 5 भाई-बहन

चर्चित बिहार
दिनांक : २२/०४ /२०२४

बिहार  :- परिवारवाद पर घिरे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि वो खुद पांच भाई-बहन हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लालू के परिवार पर सवाल उठाने वालों को पहले खुद की जानकारी ठीक कर लेनी चाहिए.

बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इन दिनों तेजस्वी को परिवारवाद के मुद्दे पर घेर रहा है. लालू–राबड़ी के बच्चों की गिनती करने पर तेजस्वी ने देश के बड़े नेताओं के परिवार में भाई-बहन और उनके बच्चों की पूरी लिस्ट गिना डाली है. तेजस्वी का कहना है कि जो लोग लालू परिवार पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें अपनी जानकारी ठीक करनी चाहिए. संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर 14 भाई बहन थे, सुभाष चंद्र बोस भी 14 भाई बहन थे, नीतीश कुमार खुद 5 भाई-बहन हैं, अटल बिहारी वाजपेई 7 भाई-बहन थे.

Related Articles

Back to top button