ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में घर की दीवार गिरने से दंपत्ति की मौत

जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार देर रात दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कायमगंज इलाके की है। मृतक का नाम बरजंगी पंडित और सुभज्ञा देवी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

तेज आंधी की वजह से ढही दीवार
-पड़ोस में रहने वाले रंजीत राम ने बताया कि रात में तेज आंधी की वजह से दीवार गिर गया। लोगों ने मिलकर मलबा हटाया और पति-पत्नी को बाहर निकाला। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह थाने में घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष, मुखिया मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तरफ से 40 हजार रुपए मदद का आश्वासन मिला है। परिजनों ने बताया कि इंदिरा आवास के लिए लिए सरकार की तरफ से कोई राशि नहीं मिली थी, इसलिए मिट्टी के मकान में रहने के लिए मजबूर थे।

Related Articles

Back to top button