ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे भाजपा और जदयू, इन दो फार्मूले पर हो रहा विचार

चर्चित बिहार पटना.  बिहार में जदयू और भाजपा के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों दल बराबर-बराबर सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सीटों की संख्या का ऐलान दो-तीन दिन के बाद किया किया जाएगा।

बिहार एनडीए में लोकसभा की सीटों को लेकर फिलहाल दो तरह के फार्मूले पर विचार हो रहा है। पहला यह कि भाजपा और जदयू 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, लोजपा 6 और रालोसपा 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। अगर इस फार्मूले पर बात नहीं बनी तो फिर भाजपा और जदयू 15-15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वर्ष 2014 की तरह ही लोजपा 7 और रालोसपा 3 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।

Related Articles

Back to top button