Breaking Newsताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहार

बिहार में पहले चरण की 4 सीटों पर वोटिंग कल:पूर्व CM, पूर्व मंत्री और 2 बार के सांसद मैदान में, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 4 बजे तक मतदान

बिहार में पहले चरण की चार सीटों औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में शुक्रवार को वोटिंग होगी। चारों सीटों पर 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से 6,097 पोलिंब बूथ पर वोटिंग शुरू होगी।

एनडीए की तरफ से बीजेपी औरंगाबाद और नवादा सीट पर लड़ रही है, जबकि गया से हम के कैंडिडेट पूर्व सीएम जीतन राम मांझी मैदान में हैं। जमुई सीट पर चिराग के बहनोई अरूण भारती किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, चारों सीट पर इंडिया ब्लॉक की तरफ से आरजेडी के कैंडिडेट हैं।

सबसे ज्यादा गया में 14 और सबसे कम नवादा में 6 कैंडिडेट्स हैं।

निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया है कि शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

चारों लोकसभा सीटों की 15 विधानसभा सीटें नक्सल प्रभावित

चार लोकसभा सीटों के 24 विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में मतदान शाम चार बजे तक कराए जाएंगे। पहले चरण में 15 विधानसभा सीट नक्सल इफेक्टेड हैं। यहां सुरक्ष बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि 9 विधानसभा में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

सुरक्षित सीट जमुई के शेखपुरा विधानसभा में शाम 6 तक मतदान होगा। बाकी पांच तारापुर, सिकंदरा,जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

वहीं, नवादा संसदीय सीट के तीन विधानसभा बरबीघा, हिसुआ और बारसलीगंज में मतदान शाम 6 बजे तक वहीं रजौली,हिसुआ और गोविंदपुर के मतदान केंद्र पर मतदान चार बजे तक करा लिए जाएंगे।

गया सुरक्षित सीट के भी तीन विधानसभा सीट गया टाउन,बेलागंज और वजीरगंज में मतदान सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कराया जाएंगे, जबकि शेरघाटी,बाराचट्टी और बोध गया में मतदान शाम 4 बजे तक ही कराए जाएंगे।

औरंगाबाद संसदीय सीट के सिर्फ औरंगाबाद विधानसभा सीट पर मतदान सुबह 7 से 6 बजे तक होंगे। बाकी 5 सीट पर मतदान सुबह 7 से 4 बजे तक कराया जाएगा। कुटुंब रफीगंज गुरुवा इमामगंज और टिकरी विधानसभा सीटों के मतदान केंद्र पर मतदान सुबह 7 से 6 बजे तक कराया जाएगा।

जानिए चारों सीटों पर मुख्य पार्टियों के कैंडिडेट्स के बारे में

बनाए गए 6,097 पोलिंग बूथ

एचआर श्रीनिवास ने बताया कि पहले चरण में कुल 9,484 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जा रहा है। जबकि,इतने ही कंट्रोल यूनिट की का भी प्रयोग होगा। उन्होंने बताया है कि 10 हजार 274 VVPAT भी लगाए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि पहले चरण में 6 हजार 97 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। शहरी मतदान केंद्र की संख्या कम है। 5 हजार 490 ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 607 मतदान केंद्र पर वोटिंग होगी।

बिहार में 7 चरणों में चुनाव, कब- कहां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button