स्व दिलीप दिव्य पुरुष के रूप में जाने जाएंगे—प्रेमलता।

0
92

स्व दिलीप दिव्य पुरुष के रूप में जाने जाएंगे—प्रेमलता।

स्व दिलीप के दूसरी पूण्य तिथि पर 1 करोड़ रुपये की लागत से विकास की योजनाओं का हुआ उद्धघाटन एवं शिलान्यास।

चर्चित बिहार :- खानपुर,प्रखण्डक्षेत्र के जिलापार्षद क्षेत्र सं 35 के मधुटोल, शोभन टारा, बावनघाट,रेबड़ा गोटियाही आदि गांव में जिलापार्षद के पंचम मद से वनी करीव 46 लाख रू लागत से सड़कों व नाला निर्माण का विधिवत उद्घाटन एवं ग्राम पंचायत रेबड़ा के सात निश्चय की योजना से करीब 54 लाख रू की लागत से वार्ड नं 4,6 एवं 7 में नल जल योजना का शिलान्यास विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया।
तदोपरांत रेबड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया, पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्व0 दिलीप कुमार महतो के दूसरी पूण्य तिथि पर रामनगर दुर्गा मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लोगों ने स्व0 दिलीप कुमार महतो के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किये एवं दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर आमजनो को सम्बोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने कहा कि स्व दिलीप विकास एवं दिव्य पुरूष थे ।इनके दूसरी पूण्य तिथि पर करीब एक करोड़ रु की लागत से विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने ने गांव के विकास हेतु सबों से सहयोग की अपील किया।उन्होंने कहा कि सब।ठीक रहा तो अगले साल पूण्य तिथि के अवसर पर इस पंचायत मे सरकार भवन व स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि स्व0 दिलीप जी के मोडल पंचायत का सपना जल्द ही पूरा किया जाएगा।सबो के सहयोग से पंचायत में विकास की गंगा वह रही है।आमजनो को बेहतर सुविधा के लिए हम कृत संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में जिलापार्षद रामदेव राय,रंजन कुमार, दिलीप कुमार साहनी,स्वर्णिमा सिंह,प्रियंका कुमारी, प्रमुख अर्चना देवी,उप प्रमुख धर्मेंद्र कुमार,बी डी ओ प्रिया कुमारी,मुखिया शोभा देवी,शिक्षक लाल बाबू,दिनेश मंडल,समाजसेवी रामनारायण सिंह,त्रिपुरारी झा,राजगीर महतो,वार्ड सदस्य महावीर साहनी,रामसेवक पासवान,सुनीता देवी,अशोक कुमार झा, दिनेश ठाकुर,विनोद कुमार,के अलावा दर्जनो जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments