Home देश भाजपा के 177 उम्मीदवार घोषित, 3 मंत्रियों समेत 34 विधायकों के टिकट...

भाजपा के 177 उम्मीदवार घोषित, 3 मंत्रियों समेत 34 विधायकों के टिकट कटे

0
138

चर्चित बिहार नई दिल्ली/भोपाल. भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें 177 उम्मीदवारों के नाम हैं। तीन मंत्रियों समेत 34 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं 2013 के चुनाव में हार चुके कुछ नेताओं को भी मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की गोविंदपुरा सीट और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सीट महू का इस सूची में जिक्र नहीं है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। 53 उम्मीदवारों की दूसरी सूची कुछ दिनों बाद जारी होगी। इस बीच, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस छोड़ दी। वे भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भी टिकट मिलने के आसार हैं।

भाजपा के 177 उम्मीदवारों की सूची

विधानसभा का नाम भाजपा प्रत्याशी का नाम
1 श्योपुर दुर्गालाल विजय (मौजूदा विधायक)
2 विजयपुर सीताराम आदिवासी (पिछली बार हारे थे)
3 सबलगढ़ श्रीमती सरला रावत (नया नाम, मौजूदा विधायक की बहू)
4 जौरा सुबेदार सिंह (मौजूदा विधायक)
5 सुमावली अजब सिंह कुशवाह (बसपा से आए)
6 मुरैना रुस्तम सिंह (मंत्री)
7 अटेर अरविंद सिंह भदौरिया (पिछली बार हारे थे)
8 लहार रसाल सिंह (पिछली बार हारे थे)
9 गोहद (एससी) लालसिंह आर्य (मंत्री)
10 ग्वालियर ग्रामीण भरत सिंह कुशवाहा (मौजूदा विधायक)
11 ग्वालियर जयभान सिंह पवैया (मंत्री)
12 ग्वालियर पूर्व सतीश सिकरवार (मंत्री)
13 ग्वालियर दक्षिण नारायण सिंह कुशवाह (मंत्री)
14 सेवड़ा राधेलाल बघेल (विधायक प्रदीप अग्रवाल का टिकट कटा)
15 दतिया नरोत्तम मिश्रा  (मंत्री)
16 करैरा (एससी) राजकुमार खटीक (पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक के पुत्र)
17 पोहरी प्रहलाद भारती (मौजूदा विधायक)
18 शिवपुरी श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री)
19 पिछोर प्रीतम लोधी (पिछली बार हारे)
20 बमोरी बृजमोहन आजाद (नया चेहरा)
21 गुना (एससी) गोपीलाल जाटव (मौजूदा विधायक पन्नालाल शाक्य का टिकट कटा)
22 चांचौड़ा ममता मीणा (मौजूदा विधायक)
23 राघौगढ़ भूपेंद्र रघुवंशी (नया चेहरा)
24 अशोकनगर (एससी) लड्‌डूराम कोरी (मौजूदा विधायक गोपीलाल जाटव को गुना भेजा गया। )
25 चंदेरी भूपेंद्र द्विवेदी (नया चेहरा)
26 मुंगावली केपी यादव (नया चेहरा)
27 बीना (एससी) महेश राय (मौजूदा विधायक)
28 खुरई भूपेन्द्र सिंह (मंत्री)
29 सुरखी सुधीर यादव (मौजूदा विधायक पारुल साहू का टिकट कटा )
30 देवरी तेजी सिंह राजपूत (नया चेहरा)
31 रहली गोपाल भार्गव (मंत्री)
32 नरयावली (एससी) प्रदीप लारीया (मौजूदा विधायक)
33 सागर शैलेंद्र जैन (मौजूदा विधायक)
34 बंडा हरवंश राठौर (मौजूदा विधायक)
35 टीकमगढ़ राकेश गिरि (मौजूदा विधायक केके श्रीवास्तव का टिकट कटा)
36 जतारा (एससी) हरिशंकर खटीक (पूर्व मंत्री)
37 पृथ्वीपुर अभय यादव (मौजूदा विधायक अनीता सुनील यादव का टिकट कटा।)
38 खरगापुर राहुल लोधी (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका।)
39 महाराजपुर मानवेंद्र सिंह (मौजूदा विधायक)
40 चांदला (एससी) राजेश प्रजापति (मौजूदा विधायक आरडी प्रजापति के बेटे)
41 छतरपुर अर्चना सिंह (मौजूदा  विधायक और मंत्री ललिता यादव को मल्हरा भेजा गया।)
42 मल्हरा ललिता यादव (मौजूदा विधायक रेखा यादव का टिकट कटा।)
43 दमोह जयंत मलैया (मंत्री)
44 हटा (एससी) पी एल तंतुवाय (मौजूदा विधायक उमा देवी खटीक का टिकट कटा)
45 पवई बृजेंद्र प्रताप सिंह (मुकेश नायक से हारे थे। दोबारा मौका।)
46 गुन्नौर (एससी) राजेश वर्मा (मौजूदा विधायक महेंद्र सिंह का टिकट कटा)
47 चित्रकूट सुरेंद्र गहरवार (नया चेहरा)
48 रायगांव (एससी) जुगल किशोर बागरी (2008 में यहां से विधायक थे। )
49 सतना शंकर लाल तिवारी (मौजूदा विधायक)
50 नागौद नागेंद्र सिंह (पन्ना-खजुराहो सीट से सांसद हैं)
51 मैहर नारायण त्रिपाठी (मौजूदा विधायक।)
52 रामपुर-बघेलान विक्रम सिंह (मंत्री हर्ष सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे विक्रम सिंह को मौका)
53 सिरमौर दिव्यराज सिंह (मौजूदा विधायक)
54 सेमरिया केपी त्रिपाठी (नीलम मिश्रा का टिकट कटा। पति अभय मिश्रा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।)
55 त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी (मौजूदा विधायक रमाकांत तिवारी का टिकट कटा)
56 मऊगंज प्रदीप पटेल (नया चेहरा)
57 देवतालाब गिरीश गौतम (मौजूदा विधायक)
58 मंगवान (एससी) पंचुलाल प्रजापति (नया चेहरा)
59 रीवा राजेंद्र शुक्ला (मंत्री)
60 गुढ़ नागेंद्र सिंह (सुंदरलाल तिवारी से हारे थे दोबारा मौका मिला।)
61 चुरहट शारदेन्दु तिवारी (नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से हारे थे। दोबारा मौका।)
62 सीधी केदार नाथ शुक्ला (मौजूदा विधायक)
63 चितरंगी (एसटी) अमर सिंह (नया चेहरा)
64 सिंगरौली रामलल्लू वैश्य (मौजूदा विधायक)
65 देवसर (एससी) सुभाष वर्मा (मौजूदा विधायक राजेंद्र मेश्राम का टिकट कटा)
66 धौहनी (एसटी) कुंवर सिंह टेकाम (मौजूदा विधायक)
67 ब्योहारी (एसटी) शरद कोल (नया चेहरा)
68 जयसिंह नगर (एसटी) जयसिंह मरावी  (मौजूदा विधायक प्रमिला सिंह का टिकट कटा)
69 जैतपुर (एसटी) मनीषा सिंह (नया चेहरा। मौजूदा विधायक जयसिंह मरावी को जयसिंह नगर भेजा गया।)
70 कोतमा दिलीप जायसवाल (नया चेहरा)
71 पुष्पराजगढ़ (एसटी) नरेंद्र मरावी (नया चेहरा)
72 बांधवगढ़ (एसटी) शिवनारायण सिंह(मौजूदा विधायक)
73 मानपुर (एसटी) मीना सिंह (मौजूदा विधायक)
74 विजयराघवगढ़ संजय पाठक (मंत्री)
75 मुरवाड़ा संदीप जायसवाल (मौजूदा विधायक)
76 बहोरीबंद प्रणय पांडे (विधायक पिता प्रभात पांडे की मौत के बाद उपचुनाव में हारे थे। दोबारा मौका।)
77 बरगी प्रतिभा सिंह (मौजूदा विधायक)
78 जबलपुर पूर्व (एससी) अंचल सोनकर (मौजूदा विधायक)
79 जबलपुर कैंट अशोक रोहाणी (मौजूदा विधायक)
80 पनागर सुशील तिवारी (इंदु) (मौजूदा विधायक)
81 सिहोरा (एसटी) नंदिनी मरावी (मौजूदा विधायक)
82 शाहपुरा (एसटी) ओमप्रकाश धुर्वे (मौजूदा विधायक)
83 डिंडोरी (एसटी) जयसिंह मरावी (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका)
84 मंडला (एसटी) देवी सिंह सैय्याम (नया चेहरा)
85 बैहर (एसटी) अनुपमा नेताम (नया चेहरा। पिछली बार हारे भगत सिंह नेताम की पत्नी हैं।)
86 लांजी रमेश भटेरे (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका।)
87 परसवाडा रामकिशोर कावरे (पिछली बारे हारे थे। दोबारा मौका।)
88 बालाघाट गौरीशंकर बिसेन (मंत्री)
89 वारासिवनी योगेंद्र निर्मल (मौजूदा विधायक)
90 कटंगी के.डी. देशमुख (मौजूदा विधायक)
91 बरघाट (एसटी) कमल मरसकोले (मौजूदा विधायक)
92 सिवनी दिनेश राय (मुनमुन) (पिछली बार निर्दलीय जीते थे।)
93 केवलारी राकेश पाल सिंह (नया चेहरा।)
94 गोटेगांव (एससी) डॉ कैलाश जाटव (मौजूदा विधायक)
95 नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल (मौजूदा विधायक)
96 जुन्नारदेव (एसटी) आशीष ठाकुर (नथनलाल कवरेती का टिकट कटा)
97 अमरवाड़ा (एसटी) प्रेम नारायण ठाकुर (पिछली बार हारे उत्तम ठाकुर की जगह पिता को टिकट)
98 चौरई रमेश दुबे (मौजूदा विधायक)
99 सौंसर नानाभाऊ मोहोड़ (मौजूदा विधायक)
100 छिंदवाड़ा चौधरी चंद्रभान सिंह (मौजूदा विधायक)
101 परासिया (एससी) तारचन बवारिया (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका।)
102 पांढुर्ना (एसटी) टीकाराम कोराची (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका।)
103 आमला (एससी) डॉ योगेश पंडागरे (चैतराम मानेकर का टिकट कटा)
104 बैतूल हेमंत खंडेलवाल (मौजूदा विधायक)
105 घोड़ाडोंगरी (एसटी) गीताबाई उइके (मंगल सिंह धुर्वे का टिकट कटा)
106 भैंसदेही (एसटी) महेंद्र सिंह चौहान (मौजूदा विधायक)
107 टिमरनी (एसटी) संजय शाह (मौजूदा विधायक)
108 हरदा कमल पटेल (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका।)
109 होशंगाबाद डॉ सीताशरण शर्मा (विधानसभा अध्यक्ष)
110 सोहागपुर विजयपाल सिंह (मौजूदा विधायक)
111 पिपरिया (एससी) ठाकुरदास नागवंशी (मौजूदा विधायक)
112 उदयपुरा रामकिशन पटेल (मौजूदा विधायक)
113 भोजपुर सुरेंद्र पटवा (मंत्री)
114 सांची (एससी) मुदित शेजवार (मंत्री गौरीशंकर शेजवार का टिकट कटा। बेटे मुदित को टिकट मिला।)
115 सिलवानी रामपाल सिंह (मंत्री)
116 विदिशा मुकेश टंडन (मौजूदा विधायक कल्याण सिंह ठाकुर का टिकट कटा)
117 सिरोंज उमाकांत शर्मा (व्यापमं घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई)
118 बैरसिया (एससी) विष्णु खत्री (मौजूदा विधायक)
119 नरेला विश्वास सारंग (मंत्री)
120 भोपाल दक्षिण-पश्चिम उमाशंकर गुप्ता (मंत्री)
121 भोपाल मध्य सुरेंद्र नाथ सिंह (मौजूदा विधायक)
122 हुजूर रामेश्वर शर्मा (मौजूदा विधायक)
123 बुधनी शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री)
124 आष्टा (एससी) रघुनाथ मालवीय (मौजूदा विधायक रणजीत सिंह गुणवान का टिकट कटा)
125 इच्छावर करण सिंह वर्मा (विधायक)
126 सीहोर सुदेश राय  (पिछली बार निर्दलीय जीते थे।)
127 नरसिंहगढ़ राज्यवर्धन सिंह (नया चेहरा)
128 राजगढ़ अमर सिंह यादव (मौजूदा विधायक)
129 खिलचीपुर हजारीलाल डांगी (मौजूदा विधायक)
130 सारंगपुर (एससी) कुंवर कोठार (मौजूदा विधायक)
131 सुसनेर मुरली पाटीदार (मौजूदा विधायक)
132 अागर (एससी) मनोहर ऊंटवाल (विधायक गोपाल परमार का टिकट काटकर देवास शाजापुर सांसद मनोहर ऊंटवाल को टिकट)
133 देवास गायत्री राजे पंवार (मौजूदा विधायक)
134 हाटपिपलिया दीपक जोशी (मंत्री)
135 खातेगांव आशीष शर्मा (मौजूदा विधायक)
136 बागली (एसटी) पहाड़ सिंह (विधायक चम्पालाल देवड़ा का टिकट कटा)
137 मांधाता नरेंद्र सिंह तोमर (मौजूदा विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर का टिकट काटा। नरेंद्र सिंह फिलहाल नर्मदा हाइड्रोलिक डेलवपमेंट सेंटर के संचालक हैं।)
138 हरसूद (एसटी) विजय शाह (मंत्री)
139 खंडवा (एससी) देवेंद्र वर्मा (मौजूदा विधायक)
140 पंधाना (एसटी) राम डांगोरे (विधायक योगिता नवल सिंह का टिकट कटा)
141 नेपानगर (एसटी) मंजू राजेंद्र दादू (मौजूदा विधायक)
142 बुरहानपुर अर्चना चिटणीस (मंत्री)
143 भीकनगांव (एसटी) धूल सिंह डावर (2008 में जीते थे। पिछली बार टिकट कट गया। भाजपा 2013 में यहां से हार गई।)
144 बड़वाह हितेन्द्र सिंह सोलंकी (मौजूदा विधायक)
145 महेश्वर (एससी) भूपेंद्र आर्य (मौजूदा विधायक राजकुमार मेव का टिकट कटा)
146 कसरावद आत्माराम पटेल (पिछली बार हारे थे। दोबारा मौका।)
147 खरगोन बालकृष्ण पाटीदार (मौजूदा विधायक)
148 भगवानपुरा (एसटी) जमना सोलंकी (2008 में जीती थीं। 2013 में टिकट कटा। भाजपा ने सीट गंवा दी। अब फिर टिकट मिला। )
149 सेंधवा (एसटी) अंतर सिंह आर्य (मंत्री)
150 राजपुर (एसटी) देवी सिंह पटेल  (दोबारा मौका)
151 पानसेमल (एसटी) दीवान सिंह पटेल (मौजूदा विधायक)
152 बड़वानी (एसटी) प्रेम सिंह पटेल (दोबारा मौका)
153 अलीराजपुर (एसटी) नगर सिंह चौहान (मौजूदा विधायक)
154 जोबट (एसटी) माधो सिंह डाबर (मौजूदा विधायक)
155 थांदला (एसटी) कालसिंह भाबर (पिछली बार निर्दलीय जीते थे।)
156 सरदारपुर (एसटी) संजय बघेल (मौजूदा विधायक वेल सिंह भूरिया का टिकट कटा)
157 गंधवानी (एसटी) सरदार मेडा (दोबारा मौका)
158 कुक्षी (एसटी) वीरेन्द्र बघेल (नया चेहरा)
159 मनावर (एसटी) रंजना बघेल (मौजूदा विधायक)
160 धरमपुरी (एसटी) गोपाल कानोजे (मौजूदा विधायक कालूसिंह ठाकुर का टिकट कटा)
161 धार श्रीमती नीना वर्मा (मौजूदा विधायक)
162 बदनावर भंवर सिंह शेखावत (मौजूदा विधायक)
163 नागदा-खाचरौद दिलीप सिंह शेखावत (मौजूदा विधायक)
164 तराना (एससी) अनिल फिरोजिया (मौजूदा विधायक)
165 घट्टिया (एससी) अशोक मालवीय (मौजूदा विधायक सतीश मालवीय का टिकट कटा)
166 उज्जैन उत्तर पारस जैन (मंत्री)
167 रतलाम ग्रामीण (एसटी) दिलीप मकवाना (मौजूदा विधायक मथुरालाल का टिकट कटा)
168 रतलाम सिटी चेतन कश्यप (मौजूदा विधायक)
169 सैलाना (एसटी) नारायण मेडा (मौजूदा विधायक संगीता चारेल का टिकट कटा)
170 जावरा राजेंद्र पांडे (मौजूदा विधायक)
171 आलोट (एससी) जितेंद्र गेहलोत (मौजूदा विधायक)
172 मंदसौर यशपाल सिंह सिसोदिया (मौजूदा विधायक)
173 मल्हारगढ़ (एससी) जगदीश देवड़ा (मौजूदा विधायक)
174 सुवासरा राधेश्याम पाटीदार (दोबारा मौका)
175 मनासा माधव मारू (मौजूदा विधायक कैलाश चावला का टिकट कटा)
176 नीमच दिलीप परिहार (मौजूदा विधायक)
177 जावद ओम प्रकाश सकलेचा  (मौजूदा विधायक)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!