Breaking Newsउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबरें

आज यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे भूपेंद्र सिंह, स्वागत के लिए तैयार है राजधानी

चर्चित बिहार
29 अगस्त 2022

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी 29 अगस्त को राजधानी लखनऊ में कार्यभार संभालेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को लेकर मेरठ समेत पश्चिम क्षेत्र से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लखनऊ रवाना हो गए हैं।

भाजपा क्षेत्रीय प्रवक्ता गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम को राजधानी में अभूतपूर्व बनाया जा रहा है। इसके लिए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पश्चिम क्षेत्र से लखनऊ रवाना हो गए हैं। पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, आयोग, निगम बोर्ड अध्यक्ष व सदस्य, कार्यकर्ताओं की ओर से 29 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button