ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न

उजियारपुर /समस्तीपुर

चर्चित बिहार उजियारपुर प्रखण्ड के महिसारी बहदुरा उच्च विद्यालय के प्रांगण मे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक की अध्यक्षता उपेन्द्र कुशवाहा ने किया ।बैठक के मुख्य अतिथि उजियारपुर संसद सह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय थे।उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के विकास और आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र मे किये गये विकास कार्य को जनता के बीच रूबरू कराया ।उन्होंने कहा कि हम अपने प्रयास से उजियारपुर क्षेत्र के लिए कुल 4000 (चार हजार )करोड़ रुपये लाकर विकास के कार्य मे लगे है।मौके पर जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष निलम देवी, शंभू कुमार गिरी, राजेश यादव, सुनील चौधरी, रिषिकेश मिश्र, उमेश राय, राधा भारद्वाज, डा० हरिओम शाही, रविंद्र प्रसाद सिंह,अहमद सावरी , वीर बहादुर राय , बीजेपी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, विधायक अवधेश राय , गुड्डू राय सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button