ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहार

पूर्णिया: गैस सिलेंडर फटने से 3 घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

चर्चित बिहार पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया जिले में रविवार दोपहर गैस सिलेंडर फटने से तीन घरों में आग लग गई। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा उत्तर गांव की है। आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया था।

खाना बनाने के दौरान फटा सिलेंडर
मिली जानकारी के मुताबिक रंगपुरा उत्तर गांव में मोहम्मद मोइन की पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट करने से घर का छप्पर उड़ गया। जान बचाने के लिए सभी लोग घर से बाहर भागे। घर में लगे फूसों में आग लग गई। तेज रफ्तार से हवा चलने की वजह से आग दो और घरों में फैल गई। आग लगने से वजह से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button