Breaking Newsताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहार

भाजपा ने पूरे बिहार में चलाया स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी सुना

चर्चित बिहार पटना. भाजपा ने शनिवार को पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावा कई मंत्री व प्रदेश पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अभियान को जन आंदोलना बनाने का श्रेय दिया और कहा कि उनके आह्वान के कारण पूरा देश इस अभियान में शामिल हुआ। स्वच्छता अभियान शुरु करने के पहले लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना।

स्वच्छता अभियान से आया बड़ा बदलाव

  1. सेवा और स्वच्छता दोनों अटूट: मोदी

    ज्ञानी इकबाल सिंह की बात पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेवा तभी हो सकती है जब मन पवित्र हो। सेवा और स्वच्छता दोनों अटूट है और दोनों के दर्शन गुरुद्वारे में होती है।

  2. स्वच्छता अभियान एक जन आंदोलन

    केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मीठापुर के दयानंद हाईस्कूल में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उनके साथ विधानपार्षद सूरजनंदन कुशवाहा, विधायक नितिन नवीन, जिलाध्यक्ष सीताराम पांडेय, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण सिंह भी इस अभियान में शामिल रहे।

  3. स्वच्छता कवरेज 40 से बढ़ कर 90 प्रतिशत

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने समस्तीपुर जिले व उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के ताजपुर कस्बे आहर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button