ताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़राज्य-राजधानी

होटल के बंद कमरे में पकड़े गए प्रेमी युगल, बताया-हम पति-पत्नी हैं, जानिए फिर

पति-पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक किया और प्रेमी युगल कमरे में बंद होकर रहने लगे। लेकिन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे में छापेमारी कर दोनों को वहां से बरामद किया।

पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर सराय थाना भेज दिया जहां पूछताछ के बाद उसे नगर थाना भेज दिया गया। वहीं लड़की को महिला बल ने महिला थाना लाया। प्रेमी युगल ने पुलिस को बताया कि हम दोनों पति पत्नी हैं।

फिर  दोनों से अलग अलग कमरे में ले जाकर दोनों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों  ने अलग अलग बयान दिया। वहीं पुलिस ने एसपी के निर्देश पर छापेमारी किए जाने की बात कही। होटल मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि दोनों ने स्वयं को पति पत्नी बता आइडी देते हुए कमरा बुक कराया।

शहर के छपरा-सिवान मुख्य पथ पर स्थित एक होटल में मंगलवार की सुबह एसआइटी और सराय ओपी के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी कर फर्जी आइडी के आधार पर पति-पत्नी बनकर आए एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया।

होटल में छापेमारी की सूचना मिलते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। मुख्य पथ पर सुबह सुबह अचानक होटल के बाहर पुलिस बल को देख लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान पहले होटल के कमरे से लड़के को हिरासत में लेकर सराय ओपी लाया और लड़की को होटल के कमरा संख्या 208 में ही बंद कर दिया।

Related Articles

Back to top button