Home ताज़ा ख़बर अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, गांधी मैदान में जुटे सैकड़ों लोग

अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज, गांधी मैदान में जुटे सैकड़ों लोग

1
79

चर्चित बिहार पटना.  राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में बकरीद मनाई जा रही है। ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने के लिए बुधवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पटना के गांधी मैदान में जुटे। सैकड़ों लोगों ने एक साथ नमाज अता किया। सभी ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह 8 बजे नमाज होई। गांधी मैदान के गेट सुबह 6 बजे से खोल दिए गए थे। सुबह से ही पुलिस प्रशासन विभिन्न जगहों पर तैनात रही। पूरे राज्य में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 
एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि बकरीद को लेकर राजधानी समेत पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चौकस है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। बीएमपी व पटना पुलिस के जवान के साथ ही स्टेट रैफ की तैनाती है। लगभग ढाई हजार जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। पटना सिटी से लेकर दानापुर, समनपुरा, राजा बाजार, मुसल्लहपुर हाट, फुलवारी, सब्जी बाग, आलमगंज, सुल्तानगंज समेत मुस्लिम बहुल मोहल्लों में जवान तैनात किए गए। गांधी मैदान समेत जिले की ईदगाहों, खानकाहों व मस्जिदों के पास बल की तैनाती रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x