Breaking Newsताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारराजनीति

दुनिया को बता दिया कि 75 साल में हम आगे निकल गए, भारत की अर्थव्यवस्था पर बोले अमित शाह

चर्चित बिहार
24 सितम्बर 2022

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2014 से पहले दुनिया की अर्थतंत्र की तालिका में भारत 11वें स्थान पर था। आज आजादी के अमृत महोत्सव में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत ने दुनिया को बताया है कि 75 वर्ष में हमने हमारे पुरुषार्थ से, धैर्य से और सही मार्ग से आगे निकलकर दिखाया है। जो कहते थे कि अगर अंग्रेज चले जाएंगे तो देश बिखर जाएगा, मगर उसी अंग्रेजों के देश से आगे निकलकर आज हिंदुस्तान ने आजादी को सार्थक करने का काम किया है।

किशनगंज में आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित ‘सुन्दर सुभूमि’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक ऐसा पल है जो इतिहास में दोबारा नहीं आएगा। समय आगे बढ़ता है, इसलिए बीता हुआ पल वापस नहीं आता है। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हम उस वर्ष में हैं, जिस वर्ष को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में जाना जाता है।

अमित शाह ने कहा कि ये अमृत काल देश की जनता को लक्ष्य तय करने का काल है। देश के सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि देश के लिए आप अपने जीवन का एक लक्ष्य जरूर तय कर लेना, एक संकल्प जरूर ले लेना।

Related Articles

Back to top button