ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर युवा लोक समता पार्टी की बैठक आयोजित किया गया

चर्चित बिहार : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा प्रकोष्ठ की बैठक शहर के बाहर पत्थर वार्ड नंबर 15 में प्रदेश उपाध्यक्ष ताहिर अरमान की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें युवा प्रकोष्ठ के  संगठन विस्तार पर चर्चा किया गया। युवा प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष पद पर अंकित कुमार सिंह एवं समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह कुशवाहा युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा कि युवा शक्ति ही किसी संगठन का मजबूत कड़ी होता है
अतः सभी युवा साथियों से आग्रह है कि पार्टी के संगठन की मजबूती के लिए संगठन में नए साथियों को जोड़ने का कार्य करें
संगठन का विस्तार वार्ड स्तर पर ले जाना है। दिनांक 6/10 /2018 को होने वाले दलित अति पिछड़ा अधिकार सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक संख्या में हो।इस बैठक को संबोधित करने वालों में छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिलाल राजा,लाल बाबू महतो , आदित्य ठाकुर, उपेंद्र कुमार दास, दिलीप राज कुशवाह, उपेंद्र कुमार दास, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, मोहम्मद सज्जाद इत्यादि लोग थे। धन्यवाद ज्ञापन युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विकेश कुशवाहा ने किया।

Related Articles

Back to top button