लव यु दुल्हिन का पोस्टर और ट्रेलर जारी

0
71

सुरेन्द्र किशोरी,
चर्चित बिहार बेगूसराय। कुसहा त्रासदी, विरह और वेदना पर आधारित मैथिली फिल्म ‘लव यू दुल्हन’ का ट्रेलर एवं पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में कोशी के कुसहा बांध टूटने, भागते लोग, पानी का कहर,  दाम्पत्य प्यार, गौ प्रेम और विलन के खतरनाक अंदाज को दिखाया गया है। निर्माता विष्णु पाठक एवं कार्यकारी निर्माता रजनीकांत पाठक ने पोस्टर और ट्रेलर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिसके बाद काफी संख्या में लोग इसे टि्वटर, फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही जल्द रिलीज करने की डिमांड भी की जा रही है। 2008 के कुसहा त्रासदी के अंदर की त्रासदी को फोकस पर बनी लव यू दुल्हन का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही इसकी काफी धूम मचने लगी है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में यह फिल्म सबसे पहले दिल्ली एवं आसपास के मैथिली भाषी लोगों के लिए प्रदर्शित होने जा रही है।

इसके बाद इसे होली से 20 दिन पहले एक मार्च को बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल, नेपाल आदि के कई शहरों में प्रदर्शित किया जाएगा। श्री राम जानकी फिल्म्स  के बैनर तले बनी मैथिली फिल्म लव यू दुल्हिन में नेताओं के चरित्र, दाम्पत्य जीवन की रुषवाई, विरह और वेदना, दूसरा विवाह प्रथा, कुसहा की त्रासदी में बाढ़ की विभीषिका को अपने कथा-पटकथा के साथ निदेशक मनोज श्रीपति ने बेहतरीन ढंग से प्रस्तुत किया है। संगीतकार धनंजय मिश्रा, गीतकार सुधीर कुमार, विक्की झा, प्रकाश चंद्र मनोज तथा स्वर- कल्पना, इंदु सोनाली, विकास, आलोक, प्रियंका सिंह एवं अलका झा ने इसे अपने सुर-ताल से सजाया है। प्रतिभा पांडेय-विकास झा, इनुश्री-आलोक, पूजा-अमिय, विजय मिश्र-मुकुल लाल, शुभनारायण, भूमिपाल राय एवं सिंटू आदि ने बेहतरीन अभिनय कर के फिल्म को रोचक बनाया है। इधर, फिल्म के मुजरा ‘बदनाम गली की एक कली-आई जो सरीफों की बस्ती’ तथा गाना ‘चुनमुनियां तोहर चुनरी-बवाल लागैय छौअ’ को रविवार की सुबह तक एक लाख से भी ज्यादा लोग देख और सुन चुके हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments