विज्ञापन
  • विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 +91 9431006107 | ईमेल : cbhindi.news@gmail.com CHARCHITBIHAR.COM से जुड़े ताजा अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। एवं हमारे यूटुब चैनल को सब्सक्राइब करे.

महिलाओं के हक़ की लड़ाई लड़ेगा जाप: रानी चौबे

महिलाओं के हक़ की लड़ाई लड़ेगा जाप: रानी चौबे

रानी चौबे ने लांच की जाप की महिला डायरी

पटना, 8 मार्च: प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने में विफल रही है। बिहार में महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके हक़ के लिए जाप लड़ाई लड़ेगा। उक्त बातें जन अधिकार पार्टी (लो) महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे ने कही। वे सोमवार को महिला दिवस के अवसर मंदिरी स्थित पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं।

इस दौरान रानी चौबे ने महिला डायरी लांच की। महिला डायरी के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी समस्याएं इसमें दर्ज करा सकती हैं। हम उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। हमारा लक्ष्य महिलाओं को स्वालम्बी और स्वतंत्र बनाना हैं।

रानी चौबे ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं को जागृत करने का एक अवसर है। समाज में बराबरी का अधिकार पाने के लिए महिलाओं को लड़ाई लड़नी पड़ रही हैं। मैं उन सभी महिलाओं से आज कहना चाहूंगी कि वे अपनी लड़ाई स्वयं लड़ें। इसमें हमारी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की नेत्रीगण मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *