ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा युवा मोर्चा,पटना महानगर द्वारा सफाई कर्मचारियों का थर्मल स्कैनिंग जांच अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा युवा मोर्चा,पटना महानगर द्वारा सफाई कर्मचारियों का थर्मल स्कैनिंग जांच अभियान चलाया जा रहा है।

चर्चित बिहार :-भाजपा युवा मोर्चा,पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में लगातार हमारे समाज के कोरोना योद्धाओं जैसे सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी का थर्मल स्कैनिंग कर उनके स्वास्थ्य का जांच पड़ताल कर रहे है। महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी निष्ठा से कोरोना महामारी से सम्पूर्ण राष्ट्र की सुरक्षा हेतु देशव्यापी लॉकडाउन में सफाई कर्मचारी (कोरोना योद्धा) प्रतिदिन सेवा कार्य कर हमलोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित रख रहे हैं,इसीलिये हम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का भी कर्तव्य बनता है कि हम सभी उनका सम्मान करे एंव उनके स्वास्थ्य की भी चिंता करे। आज इसी क्रम में वार्ड नं० 7 के पटेल नगर पास महानगर उपाध्यक्ष शशी शेखर,प्रवक्ता अमित गोलू एवं मंत्री अभिषेक रंजन द्वारा सफाई कर्मचारियों का थर्मल स्कैनिंग जांच कर उनके स्वास्थ्य की निगरानी की साथ ही मास्क कभी वितरण किया।

भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सांसद संजय जायसवाल एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा,पटना महानगर लगातार कोरोना योद्धाओ का सम्मान कर उनका हौसलाफजाई कर रही है साथ ही जरूरतमंद परिवार,सफाई कर्मचारियों के बीच खाना एवं राशन सामग्री वितरित कर रही है और अब इसी क्रम में पुलिस कर्मियों एंव सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पटना के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना योद्धाओ का थर्मल स्कैनिंग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button