Breaking Newsताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारराजनीति

बिहार अमित शाह की रैली से पहले सजा पूर्णिया, सीमांचल में 30 घंटे बिताएंगे गृह मंत्री

चर्चित बिहार
22 सितम्बर 2022

बिहार : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया से लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेंगे। बिहार में सत्ता से हटने के बाद पहली बार भाजपा की बड़ी रैली पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में हो रही है। इसमें आसपास के जिलों से डेढ़ से दो लाख कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कुल 30 घंटे सीमांचल में रहेंगे। इस दौरान पूर्णिया में चार तो किशनगंज में सर्वाधिक 26 घंटे बिताएंगे।

अमित शाह पूर्णिया में जनभावना रैली को संबोधित करने के बाद किशनगंज जिले की ओर निकल जाएंगे। किशनगंज में वे भाजपाईयों से मुलाकात करेंगे। नेपाल बार्डर तक जाएंगे और एसएसबी कैंपस में अधिकारियों संग बैठक भी करेंगे। किशनगंज में माता गुजरी विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम और भोजन का कार्यक्रम है।

सीमांचल में सिक्योरिटी टाइट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सीमांचल में सुरक्षा घेरा मजबूत हो गया है। एनएसजी की टीम के रंगभूमि मैदान से लेकर किशनगंज तक पहुंच चुकी है। पुलिस प्रशासन भी चौकस है। एयरपोर्ट से लेकर रंगभूमि तक और किशनगंज में सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम किया गया है। सीमांचल के हजारों पुलिसकर्मियों की रंगभूमि मैदान में ड्यूटी लगाई गई है।

शाह के स्वागत में सजा शहर

अमित शाह के स्वागत में पूर्णिया शहर को सजाया गया है। शहर में छोटे से बड़े नेताओं के बोर्ड होडिंग्स लगे हैं। भाजपा ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गिरिराज सिंह, संजय जायसवाल, मंगल पांडे, रामसूरत राय सरीखे नेता गुरुवार सुबह से लोगों के बीच जाकर रैली में शामिल होने का न्यौता दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button