देशभर में लॉकडाउन को बढ़ा दिए जाने कारण बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने लॉकडाउन के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किए और उनके सुझाव लिए।

0
101

चर्चित बिहार :- देशभर में लॉकडाउन को बढ़ा दिए जाने कारण बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने लॉकडाउन के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श किए और उनके सुझाव लिए।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी संगठन सह महामंत्री शिवनारायण जी एवं भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी जिलाध्यक्षों से कहा कि देश के वैज्ञानिक, डॉक्टर, पुलिस के जवान,मीडिया कर्मी बंधु सभी इस महामारी से लड़ाई में आपना सौ प्रतिशत दे रहे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता होने के नाते हमारा उत्तरदायित्व ज्यादा है कि हम सब मिलकर मानवता के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में अपनी-अपनी भागीदारी निभाए।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाकर अपने और अपने परिवार, अपने आस पड़ोस में आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करवाना है। साथ ही साथ जरुरतमंदों को भोजन से लेकर खून की भी जरुरत को पूरा कर समाज में एक नजीर पेश करना है।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी लॉक डाउन में सेवा कार्य में लगे हैं लेकिन आप सभी से आग्रह है कि जो भी अपने आस पास के नए युवा हैं उनको भी प्रेरित कर राष्ट्र के काम मे लगाएं क्योंकि ये लड़ाई हम सभी मिलकर लड़ेंगे तब ही कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को परास्त कर सकेंगे।

मीडिया प्रभारी जय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भाजपा युवा मोर्चा, पटना महानगर के अध्यक्ष मनीष कुमार एवं उनकी टीम के कार्यों की विशेष रुप से सराहना की गई। महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्त्ता खुद पीएम केयर्स फंड में जरुर डोनेट करे और अपने परिचितों से भी डोनेट करवाएं और आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करके अपने परिचितों को भी इस ऐप को डाउनलोड करवाएं ताकि इस महामारी से बचाव हो सके। आरोग्य सेतु ऐप से जैसे-जैसे जागरूकता बढ़ेगी हमारा देश कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी जीत सुनिश्चित करेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments