दहेज उन्मूलन के लिए ब्राह्मण परिषद भी आया आगे

0
98

सुरेन्द्र,
चर्चित बिहार बेगूसराय : दहेज उन्मूलन अभियान की समाप्ति के लिए ब्राह्मण परिषद जोर शोर से जन जागरण करेगा इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके अलावे भी कई अन्य जन जागृति के विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए ब्राह्मण परिषद की बैठक रविवार को देशरत्न स्कूल हर्रख में आयोजित किया गया। बैठक में दहेज रुपी अभिशाप से समाज को मुक्त कराने के साथ नशा मुक्ति, पारस्परिक सहयोग एवं युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने ब्राह्मण समाज के दशा, दुर्दशा एवं दिशा पर विस्तार से चर्चा किया। सदस्यों ने ब्राह्मण समाज की उन्नति, दशा सुधारने समाज को शिक्षित एवं संस्कारित करने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं, संगठनिक मजबूती एवं विस्तारीकरण समेत कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता इंद्र कांत मिश्र ने की। नये सत्र डॉ रमन कुमार झा को जिला अध्यक्ष, मदन मिश्रा को महासचिव, श्याम किशोर झा को कोषाध्यक्ष, विक्रांत भास्कर एवं डॉ अशोक शर्मा को उपाध्यक्ष, प्रदीप पाठक को मीडिया प्रभारी, मुरारी ठाकुर, राहुल कुमार झा एवं रोहित कुमार झा को सह सचिव मनोनीत किया गया है। जबकि संगठन के युवा शक्ति का दायित्व सुमन कुमार को दिया गया है। नवल किशोर झा, जनकवि सच्चिदानंद पाठक, कवि प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा एवं कुशेश्वर झा को संरक्षक की भूमिका में रहेगें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments