ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रंगदारी नहीं देने पर फल व्यवसायी को मारी गोली

चर्चित बिहार जहानाबाद. बिहार के जहानाबाद जिले में गुरुवार को रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक फल व्यवसायी को गोली मार दी। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। व्यवसायी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया है। घटना राजाबाजार फल मंडी की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button