Home Breaking News समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के रुपौली हाई स्कूल मैदान में पशुपालक किसान...

समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के रुपौली हाई स्कूल मैदान में पशुपालक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया

0
29

चर्चित बिहार समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड के रुपौली हाई स्कूल मैदान में पशुपालक किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी,जिला अध्यक्ष पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान ,डॉ भूपेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सम्मेलन में आये किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की मांगो और उनके अधिकारों की लड़ाई को पूरे देश मे लड़ने और इस आंदोलन को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की बात कही। सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा की ‘देश के किसानों के साथ धोख़ा किया जा रहा है। केंद्र और राज्य की सरकारों ने किसानों के साथ धोख़ा किया है। वो बिहार के किसानों के 11 सूत्री मांगों को लगातार आंदोलन कर रहे है।

जिसमे मुख्य रूप से बिहार के किसानों पशुपालकों का सभी कृषि ऋण माफ करना

  1. कृषि कार्य को मनरेगा के अंदर लाया जाये
  2. पशुओं को खाद सुरक्षा कानून के दायरे में लाया जाए
  3. दूध के गुणवत्ता का मानक एस एन एफ़ की नये सिरे से समीक्षा कर दूध का लाभकारी मूल्य घोषित किया जाय
  4. भारत सरकार में पशुपालक एवं मत्स्य पालन मंत्रालय का गठन किया जाय
  5. किसानों को सिंचाई हेतु पानी के लिए निशुल्क बजली उपलब्ध किया जाय
  6. पशुपालक किसानों को 10 हज़ार मासिक पेंशन दिया जाय
  7. दुधारू पशुओं को निशुल्क बीमा कराई जाए
  8. कृषि फसल का जंगली जानवरों जैसे निल गाय,जंगली सुअर इत्यादि से सुरक्षा की ब्यबस्था की जाय
  9. समस्तीपुर में बंद पड़े चीनी मिल एवं जुट मिल को अविलम्ब चालू किया जाय
  10. सभी राजनैतिक दलों को आर टी आई के दायरे में लाया जाय जैसे मुद्दे शामिल है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x