ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

प्रधानमंत्री की अपील पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने आवास से पैदल ही निकले सचिवालय की ओर

प्रधानमंत्री की अपील के बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री स्मार्ट चौधरी  ने आम जनता को एक सशक्त संदेश देते हुए अपने आवास से सचिवालय तक पैदल मार्च किया। मुख्यमंत्री का यह कदम लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के साधारण तौर पर पैदल यात्रा शुरू की। रास्ते में लोगों ने उनका स्वागत किया और मुख्यमंत्री ने भी उन्हें प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाने का आग्रह किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने गंतव्य तक पैदल चलकर जाएँ।

मुख्यमंत्री का यह पैदल मार्च सचिवालय पहुँचकर समाप्त हुआ, जहाँ उन्होंने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button