ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा युवा मोर्चा के हंसराज ने आज भाजपा के राज्य सभा सासंद विवेक ठाकुर से मिलकर हाजीपुर सुगौली रेलखंड पर लालगंज रेलवे स्टेशन के नामकरण के संबंध में ज्ञापन दिया

देश के स्वतंत्रता संग्राम में वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड अंतर्गत जलालपुर गांव के लाल महान क्रांतिकारी अमर शहीद बैकुण्ठ शुक्ल जी के बलिदान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बड़े भाई Sanjeet Kumar Chaudhary जी के अध्यक्षता में “युवा एकता मंच” द्वारा पिछले 7-8 वर्षों से उनका शहादत दिवस मनाया जा रहा है।

शहादत दिवस मनाने के क्रम में जिलावासियों के समक्ष एक प्रस्ताव लाया गया कि लालगंज रेलवे स्टेशन का नामकरण अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल जी के नाम पर किया जाय, जिसे सभी के द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।
इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के नाते कई वर्षों से प्रयासरत हूँ।

आज पुनः राज्यसभा सांसद बड़े भाई आदरणीय विवेक ठाकुर जी से मिल कर ज्ञापन दिया। आदरणीय सांसद महोदय ने यह विश्वास दिलाया कि इस काम को पूर्ण करूँगा। मुझे भी सांसद महोदय पर पूर्ण विश्वास है।

Related Articles

Back to top button