ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा, पटना महानगर ने कोरोना योद्धाओ को सम्मानित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा, पटना महानगर ने कोरोना योद्धाओ को सम्मानित की।

चर्चित बिहार :- भाजयुमो,पटना महानगर उपाध्यक्ष शशि शेखर एवं महानगर मंत्री ने भाजयुमो,बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देश एंव भाजपा युवा मोर्चा,पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में कोरोना योद्धाओ को सम्मानित कर हौसलाफजाई की।

उपाध्यक्ष शशि शेखर ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट की इस परिस्थिति में भी जी जान से सेवा प्रदान करने वाले वार्ड 8 के पार्षद प्रतिनिधि भीम कुमार जी सहित तमाम सफाई कर्मियों से मिल कर इनके द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्य हेतु अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया एंव सफाई कर्मचारियों के बीच भोजन के पैकेट,ग्लव्स,मास्क इत्यादि का वितरण किया।

इस मौके पर महानगर मंत्री श्री अभिषेक रंजन ने बताया कि कोरोना वारियर्स युद्ध स्तर पर पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निरवाहन कर रहे हैं। ऐसे सभी कोरोना वॉरियर को युवा मोर्चा की ओर से कोटि कोटि नमन एंव साधुवाद।
कोरोना संकट में सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर अपना काम कर रहे हैं और इसीलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम उनका सम्मान करे एंव हौसलाफजाई करें।

Related Articles

Back to top button