ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नीतीश के खिलाफ रालोसपा का आक्रोश मार्च, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चर्चित बिहार पटना. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार एनडीए में घमासान बढ़ गई है। शनिवार को रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बैनर लेकर सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक विरोध प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने के लिए बढ़े थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके। इसके बाद डाकबंगला चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

नीतीश कुमार के खिलाफ की नारेबाजी: आक्रोश मार्च के दौरान रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की। गौरतलब है कि रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार ने उन्हें नीच कहा है और इससे वह बेहत आहत हैं। इसके चलते शनिवार को उनकी पार्टी के लोगों ने आक्रोश मार्च निकाला।

Related Articles

Back to top button