ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

संजय गांधी जैविक उद्यान में लटके ताले

संजय गांधी जैविक उद्यान में लटके ताले
चर्चित बिहार पटना चिड़ियाघर अगले आदेश तक बंद, बर्ड फ्लू खतरे की वजह से जू प्रशासन ने लिया फैसला क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर हजारों लोग जू घूमने आए लेकिन नोटिस देखकर काफी निराशा हुई..

जांच रिपोर्ट में मिले बर्ड फ्लू के संकेत

पटना जू प्रबंधन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि संजय गांधी जैविक उद्यान में पिछले सप्ताह 6 मोरों की अचानक मौत की जांच कराई गई। भोपाल से आई जांच रिपोर्ट जांच में बर्ड फ्लू के संकेत मिले हैं। 24 दिसंबर की शाम को रिपोर्ट मिला।

रिपोर्ट पर तुरंत एक्शन लेते हुए 25 दिसंबर से आम नागरिकों के लिए चिड़ियाघर बंद करने का फैसला किया गया।

नोटिस देखकर निराश लौटे पर्यटक

राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्ययान में हर रोज सैकड़ों लोग घूमने आते हैं। लोग यहां सुबह मॉर्निंग वॉक करने भी आते हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर घूमने आए सैकड़ों लोग नोटिस देखकर निराश वापस लौटे।

Related Articles

Back to top button