ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहार

पति से विवाद के बाद महिला ने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, दो की मौत

चर्चित बिहार छपरा. बिहार के सारण जिले में बुधवार सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। लोगों ने महिला और एक बच्ची को बचा लिया है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर झखड़ा गांव की है। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुल से कूदने वाली थी महिला, लोगों ने बचाया
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला अपने तीन बच्चों को लेकर जयप्रभा सेतु पहुंची। महिला ने अपने एक डेढ़ साल के बेटे और 5 साल की बेटी को सरयू नदी में फेंक दिया। इसके बाद महिला अपनी एक बेटी को लेकर जैसे ही कूदने वाली थी, पुल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला का नाम मनोरमा देवी बताया जा रहा है। पुलिस महिला के पति अमरजीत राम से भी पूछताछ कर रही है।

कई महीनों से पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
पड़ोसियों के मुताबिक पिछले कई महीनों से मनोरमा देवी का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसको लेकर वह कई बार पंचायत भी जा चुकी है। अमरजीत राम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पारिवारिक व आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से पति-पत्नी के बीच हर रोज झगड़ा होता था। इसी को लेकर महिला अपने तीनों बच्चों के साथ खुदकुशी करने चली गई। पुलिस का कहना है कि महिला पर दोनों बच्चों की हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button