ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 5 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज

चर्चित बिहार बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय जिले में बदमाशों ने अपहरण कर नाबालिग से गैंगरेप किया है। घटना बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र की है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर मटिहानी में पांचवीं की छात्रा ननिहाल से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और 24 घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बदमाशों ने शनिवार देर शाम बच्ची को छोड़ दिया।

घर पहुंचते ही पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रविवार को मटिहानी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एक महिला समेत गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जबकि एक आरोपी अज्ञात है।

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button