ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

स्टेशन पर लूट की साजिश रचते पुजारी गिरफ्तार, चाकू बरामद

चर्चित बिहार समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर शुक्रवार रात लूट की साजिश रचते एक व्यक्ति को पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया। बदमाश की पहचान काशीपुर के कुशेश्वर राय का पुत्र लक्ष्मण राय बताया गया है। वह शहर के ताजपुर रोड स्थित कालीमंदिर का पुजारी बताया गया है। पुलिस ने इसके पास से एक चाकू भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि वह चाकू का उपयोग यात्रियों को धमका कर लूटने में करता था। पुजारी इससे पूर्व भी नगर पुलिस द्वारा कई मामलों में जेल भेजा जा चुका है। रेल थानाध्यक्ष शशि कपूर पासवान ने बताया कि रात वह अपने साथी के साथ स्टेशन पर लूट की साजिश रच रहा था। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस उसके पास पहुंची तो दोनों भागने लगा। पुलिस ने खदेड़ कर पुजारी को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार उसके सहयोगी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button