ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना संक्रमण में स्थिति पर चर्चा व विमर्श हेतु

चर्चित बिहार :- कोरोना संक्रमण में स्थिति पर चर्चा व विमर्श हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर हुई पार्टी के बैठक में जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष पूर्व एमएलसी भूमि पाल राय ने रमजान के महीना में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए साबुत चना और चने की दाल की उपलब्धता की बात उठाई तथा लॉक डॉन के अवधि में वयोवृद्ध सीनियर सिटीजन के लिए घर पर चिकित्सा व्यवस्था सुलभ कराने की बात कही।भूमि पाल राय ने सुझाव दिया

कि राशन कार्ड धारियों का सम्पूर्ण रूप से विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए तथा सार्वजनिक स्थल पर उसे प्रदर्शित भी किया जाए ताकि यह पता चल सके कि उस वार्ड में कितने लोग कार्ड धारी हैं और किस किस कैटेगरी के हैं।
इसके अलावा लॉक डाउन की अवधि में सिमरिया के दुकानदारों पर बहुत बड़ा असर हुआ है।सरकार को सुझाव है कि लॉक डाउन के अवधि के बीच दुकानदार और घाट के ठीकेदार का किराया सरकार माफ़ करें।

Related Articles

Back to top button