Site icon Charchitbihar

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का पैर छु कर आशीर्वाद लिया

चर्चित बिहार :
न्यूज़ डेस्क
अप्रैल 30 /04 /2022

पटना : बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।  इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

मुख्यमंत्री को शराबबंदी के पक्ष में पैगम्बर मोहम्मद के संदेश से संबंधित एक मोमेंटों मांझी ने भेंट किया गया। इस पर लिखा था शराब हराम है। दुनिया की सभी बुराइयों की जड़ शराब है। वहीं अपने बयानों के द्वारा मुख्यमंत्री पर हमला बोलने वाले सांसद चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पांव को छुआ।

Exit mobile version