बेगूसराय भाजपा के निवर्तमान जिला मीडिया सह प्रभारी ब्रजेश कुमार

0
123

चर्चित बिहार :

बेगूसराय भाजपा के निवर्तमान जिला मीडिया सह प्रभारी ब्रजेश कुमार

को भजयुमो बिहार के नवगठित टीम में प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पड़ोस के जिला खगड़िया भाजयुमो के प्रभारी के पद पर मनोनयन का पत्र जारी किया है। श्री कुमार साल 2010 से ही छात्र राजनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हुए, जहां नगर कार्यकरिणी सदस्य, नगर सह मंत्री , जिला कार्यसमिति सहित प्रदेश स्तर की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया । साथ ही साथ ब्रजेश कुमार ने नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर राज्य के बाहर जाकर राष्ट्रीय स्तर पर भी बेगूसराय के युवाओं का प्रतिनिधित्व किया है।

अपने सौम्य स्वभाव और लोकप्रिय व्यवहार से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर तक के नेताओं के चहेते ब्रजेश मुलरूप से जिले के मनसुरचक प्रखंड के मकदमपुर निवासी हैं। मनोनयन पर सोशल मीडिया सहित अन्य जगहो पर कई लोगो ने बधाई व शुभकामना दी है बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,आशुतोष पोद्दार हीरा, अमरेन्द्र कुमार अमर,नीरज शांडिल्य,विवेक कुमार,युवा मोर्चा के अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी,क्षेत्रीय प्रभारी नीरज नवीन,धर्मेन्द्र भारती, अमित कुमार,प्रत्युष सुनामी, सहित अन्य ने बधाई दी। मौके पर ब्रजेश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी ने जो मुझपर भरोसा किया है उसपर खड़ा उतरने की कोशिस करूँगा एवं पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करूँगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here