ताज़ा ख़बरबड़ी खबरेंबिहार

उपेंद्र कुशवाहा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले- मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि बिहार में क्यों बढ़ रहा अपराध

हाजीपुर.  रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से क्राइम बढ़ रहा है उसे देखकर लगता है कि प्रदेश में  अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया। पुलिस के लिए इस तरह की घटनाएं चुनौती है। दरअसल, सोमवार को यहां टेंपो स्टैंड के संचालक संजीव कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को कुशवाह संजीव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री को देखना चाहिए क्यों बढ़ रहा अपराध: कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में अपराधी अब पुलिस से नहीं डर रहे हैं। इसके चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संज्ञान लेना चाहिए।  उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि अपराध का ग्राफ इतना क्यों बढ़ रहा है। इससे सरकार की बदनामी हो रही है। इससे पहले संजीव सिन्हा की हत्या से नाराज लोगों ने मंगलवार को एसपी आवास का घेराव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button